राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ही अमेरिका में अधिकारियों ने अवैध प्रवासियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। नई सरकार के शपथ ग्रहण के केवल तीन दिन भीतर ही एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें में सैकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट कर दिया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है और सैकड़ों को डिपोर्ट किया है।
