डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही कड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने आते ही कई अहम मुद्दों रपर हस्तारक्षर कर दिए हैँ। जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है। ट्रंन ने अपने शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के बाहर निकलने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उन्होंने अमेरिका में थर्ड जेंडर को अमान्य घोषित कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका में ड्रग्स तश्कर आतंकी घोषित होंगे। अवैध अप्रवासियों को बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मेक्सिको बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी लगाने का ऐलान कर दिया है।
दरअसल, कोरोना महामारी के समय ट्रंप विश्व स्वास्थ्य संगठन पर काफी हमलावर थे। व्हाइट हाउस में आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के साथ डब्ल्यूएचओ पक्षपात कर रहा है। यहां चीन को तवज्जो दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमें ठगा है। कोरोना महामारी को संगठन ने ढंग से नहीं संभाला है।
अमेरिकी फर्स्ट नीति पर काम करेंगे – ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्ण युग अब शुरू हो रहा है। इस दिन से हमारा देश फलेगा-फूलेगा और पूरी दुनिया में फिर से सम्मान मिलेगा। अमेरिका फिर बड़ा और महान बनेगा। अब अमेरिका में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। हम अमेरिका में घुसपैठ नहीं होने देंगे। अमेरिका फर्स्ट नीति पर हम कामकाज करेंगे। अमेरिका जल्द ही पहले से कहीं अधिक महान, मजबूत और असाधारण होगा। मैं इस विश्वास और आशा के साथ राष्ट्रपति पद पर लौटा हूं कि हम राष्ट्रीय सफलता के एक रोमांचक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। देश में बदलाव की लहर चल रही है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं।
ट्रंप ने ब्रिक्स को दी धमकी
राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिक्स देशों के समूह को धमकी दी है। इसके साथ ही कहा है कि अगर ये समूह अमेरिका विरोधी नीतियां लाता है तो उन्हें भी नतीजे भुगतना पड़ सकता है। ये देश कभी खुश नहीं रह पाएंगे। बता दें कि ब्रिक्स में भारत भी शामिल है। ट्रंप ने कहा कि इन देशों ने अमेरिका के हितों के विपरित कई चीजें करने की कोशिश की है। अगर ये देश आगे भी ऐसा करते रहते हैं तो फिर उनके साथ जो होगा उसके बाद वे देश खुश नहीं रह पाएंगे।
अमेरिका में थर्ड जेंडर अमान्य
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में थर्ड जेंडर का कॉन्सेप्ट खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में सिर्फ महिला और पुरुष दो ही जेंडर होंगे। ऐसे में अमेरिका में थर्ड को मिलने वाली सुविधाएं खत्म हो जाएंगी। दरअसल अमेरिका में कई युवा प्रोपगेंडा से प्रभावित होकर अपना जेंडर बदल रहे थे। उद्योगपति एलॉन मस्क के बेटे ने भी ऐसा ही कदम उठाया था। इसके बाद ट्रंप ने इसे खत्म करने का वादा किया था।
यहां देखिए डोनाल्ड ट्रंप के अहम फैसले
1 - डोनाल्ड ट्रंप ने 6 जनवरी, 2021 को अमेरिकी कैपिटल पर हमले के लिए दोषी ठहराए गए 1500 लोगों को माफ कर दिया।
2 - अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'स्वतंत्र भाषण की बहाली' और 'सरकारी सेंसरशिप' की रोकथाम का आदेश जारी किया है।
3 - मेक्सिको बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
4 - अमेरिका में ड्रग्स तश्कर आतंकी घोषित करने के आदेश दिए हैं।
5 - अमेरिका में अब सबको बोलने की आजादी होगी।
6 - अवैध अप्रवासियों को बाहर किया जाएगा।