Get App

Donald Trump: राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने शुरू की धमाकेदार बैटिंग, BRICS को दी धमकी, WHO से हुए बाहर, जानिए अहम फैसले

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करते ही कई बड़े फैसले लिए हैं। जिससे पूरी दुनिया हैरान रह गई। ट्रंप ने विश्व स्वासथ्य संगठन (WHO)से बाहर जाने के फैसले पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ट्रंप का कहना है कि WHO ने कोरोना महामारी को ढंग से नहीं संभाला। ट्रंप ने ये भी घोषणा की है कि अमेरिका में ड्रग्स तश्कर आतंकी घोषित होंगे

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 10:30 AM
Donald Trump: राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने शुरू की धमाकेदार बैटिंग, BRICS को दी धमकी, WHO से हुए बाहर, जानिए अहम फैसले
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही कहा कि अवैध अप्रवासियों को बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मेक्सिको बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की है।

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही कड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने आते ही कई अहम मुद्दों रपर हस्तारक्षर कर दिए हैँ। जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है। ट्रंन ने अपने शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के बाहर निकलने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।  उन्होंने अमेरिका में थर्ड जेंडर को अमान्य घोषित कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका में ड्रग्स तश्कर आतंकी घोषित होंगे। अवैध अप्रवासियों को बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मेक्सिको बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी लगाने का ऐलान कर दिया है।

दरअसल, कोरोना महामारी के समय ट्रंप विश्व स्वास्थ्य संगठन पर काफी हमलावर थे। व्हाइट हाउस में आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के साथ डब्ल्यूएचओ पक्षपात कर रहा है। यहां चीन को तवज्जो दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमें ठगा है। कोरोना महामारी को संगठन ने ढंग से नहीं संभाला है।

अमेरिकी फर्स्ट नीति पर काम करेंगे – ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्ण युग अब शुरू हो रहा है। इस दिन से हमारा देश फलेगा-फूलेगा और पूरी दुनिया में फिर से सम्मान मिलेगा। अमेरिका फिर बड़ा और महान बनेगा। अब अमेरिका में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। हम अमेरिका में घुसपैठ नहीं होने देंगे। अमेरिका फर्स्ट नीति पर हम कामकाज करेंगे। अमेरिका जल्द ही पहले से कहीं अधिक महान, मजबूत और असाधारण होगा। मैं इस विश्वास और आशा के साथ राष्ट्रपति पद पर लौटा हूं कि हम राष्ट्रीय सफलता के एक रोमांचक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। देश में बदलाव की लहर चल रही है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें