दुबई (Dubai) की सरकार ने अगले दो सालों में प्लास्टिक बैग (Plastic Bags) के इस्तेमाल को शहर में खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार ने ऐलान किया दुबई अब से प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने वाले हर शख्स से फीस लिया जाएगा। सरकार का मानना है कि फीस के चलते लोग प्लास्टिक बैग छोड़कर दूसरे विकल्पों को अपनाने पर विचार करेंगे और इसका इस्तेमाल बंद होगा।
