Nepal Earthquake: नेपाल में भूंकप (Earthquake) के आए झटकों से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना तब हुई, जब सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। भूकंप से करीब 8 मकान ढह गए हैं। वहीं कई घरों में दरारें आई हैं। यह घटना पश्चिम नेपाल के डोती जिले की है। पुलिस का कहना है कि लोगों की मौत मकानों के मलबे में दबने से हुई। राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाल सेना की एक टीम जुटी हुई है। भूकंप की तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल मापी गई। नेपाल में आए भूकंप के झटकों ने आधे भारत को हिला कर रख दिया।
