Elon Musk के 76 वर्षीय पिता का हैरान करने वाला खुलासा, 35 साल की सौतेली बेटी से है शारीरिक संबंध, दो 'सीक्रेट बच्चे' भी हैं

एक इंटरव्यू में एरॉल मस्क ने कहा कि हम धरती पर केवल एक चीज के लिए आए हैं, बच्चे पैदा करने के लिए। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क के पिता एरॉल मस्क साउथ अफ्रीका में इंजीनियर हैं

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 4:47 PM
Tesla के CEO एलॉन मस्क की सौतेली बहन का बेटा अब उनका भाई बन गया है

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) के 76 वर्षीय पिता एरॉल मस्क (Errol Musk) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एरॉल मस्क ने बताया है कि उनका अपनी 35 साल की सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट (Jana Bezuidenhout) से शारीरिक संबंध है। इतना ही नहीं अपनी बेटी से उनके दो 'सीक्रेट बच्चे' भी हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले 2019 में उनकी सौतेली बेटी ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। यह काफी सीक्रेट है।

एरॉल मस्क ने द सन को दिए इंटरव्यू में स्वीकारा है कि वो अपनी 35 साल की सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट के दूसरे "सीक्रेट बच्चे" के पिता बने हैं। स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क के पिता ने आगे कहा कि इस धरती पर हम केवल एक ही चीज के लिए हैं, और वो है प्रजनन यानी  बच्चे पैदा करने के लिए। एरॉल मस्क दक्षिण अफ्रीका में एक इंजीनियर हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरे बच्चे की कोई योजना नहीं था, लेकिन उसके जन्म के बाद वो जाना बेजुइडेनहाउट के साथ रह रहे हैं। यह बच्चा साल 2019 में पैदा हुआ था। एरॉल और बेजुइडेनहाउट का एक पांच साल का बच्चा भी है जिसका नाम इलियट रश (Elliot Rush) है। इस बच्चे का जन्म 2017 में हुआ था। एलॉन मस्क को मिलाकर अब तक उनके कुल 7 बच्चे हैं।


ये भी पढ़ें- अब तस्वीरें जारी कर BJP ने कांग्रेस और पूर्व उपराष्ट्रपति पर बोला हमला, पूछा- दिल्ली में क्या कर रहा था पाकिस्तानी जासूस?

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मस्क परिवार को उस वक्त बहुत बड़ा सदमा लगा, जब उन्हें पता चला कि जाना बेजुइडेनहाउट एरॉल मस्क के बच्चे की मां बनने वाली है। उन्होंने कहा, "उन्हें ये अभी भी पसंद नहीं है... वो इसे अभी भी बुरा मानते हैं, क्योंकि वो उनकी बहन है। सौतेली बहन।"

आपको बता दें कि जाना बेजुइडेनहाउट एरॉल मस्क की दूसरी पत्नी हीड बेजुइडेनहौट (Heide Bezuidenhout) की बेटी हैं। एरॉल ने साल 1979 में एलॉन मस्क की मां मेय मस्क (Maye Musk) से अलग होने के बाद शादी की थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे एलॉन, किम्बल और टोस्का हैं। इसके बाद एरॉल ने एक विधवा महिला हेडी बेजुइडेनहॉट से शादी की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।