Get App

Elon Musk : परफ्यूम बेचने पर Tesla CEO का उड़ा मजाक, Twitter यूजर्स बोले-कोई एक काम ठीक से कर लो

एलॉन मस्क ने ट्विटर पर कहा, अभी तक परफ्यूम की 20,000 बोतल बेची जा चुकी हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 5:11 PM
Elon Musk : परफ्यूम बेचने पर Tesla CEO का उड़ा मजाक, Twitter यूजर्स बोले-कोई एक काम ठीक से कर लो
एलॉन मस्क ने हाल में एक परफ्यूम पेश किया है, जिसका नाम ब्रंट हेयर (Burnt Hair) है

Elon Musk : टेस्ला के चीफ एलॉन मस्क के पास अपना प्रचार करने के लिए अब एक नया प्रोडक्ट है और वह ऐसा करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। अरबपति ने अब फ्रैगरेंस बिजनेस (fragrance business) यानी सुगंध के कारोबार में कदम रख दिए हैं। उन्होंने एक परफ्यूम पेश किया है, जिसका नाम ब्रंट हेयर (Burnt Hair) है। वह इसे द बोरिंग कंपनी (The Boring Company) पर बेच रहे हैं। इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति परफ्यूम रखी गई है। इसके अलावा टैक्स और शिपिंग चार्ज भी देना होगा।

परफ्यूम की बेचीं 20,000 बोतल

इसके लॉन्च के कुछ समय बाद, मस्क इसे ट्विटर पर लाए और ऐलान किया कि अभी तक इसकी 20,000 बोतल बेची जा चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “लगभग 10 लाख डॉलर के Burnt Hair बिकने से जुड़ी मीडिया स्टोरीज छपने के लिए कल का इंतजार मत कीजिए।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें