एलॉन मस्क (Elon musk) ने कहा है कि दुनिया में मंदी (global slowdown) के चलते स्पेसएक्स (SpaceX) की दिवालिया (bankruptcy) हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना नहीं है, लेकिन यह असंभव भी नहीं है।
एलॉन मस्क (Elon musk) ने कहा है कि दुनिया में मंदी (global slowdown) के चलते स्पेसएक्स (SpaceX) की दिवालिया (bankruptcy) हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना नहीं है, लेकिन यह असंभव भी नहीं है।
स्पेसएक्स के CEO एलॉन मस्क ने मंगलवार को मेमो के बारे में एक आर्टिकल का जवाब देते हुए यह बात कही है। एलॉन मस्क ने कहा कि अगर रैप्टर इंजन (Raptor engine) की समस्याओं को ठीक नहीं किया गया तो स्पेसएक्स दिवालिया होने के संभावित जोखिम का सामना कर सकती है।
उन्होंने रैप्टर प्रोडक्शन के मामले में सबसे बड़ी संभावित अड़चन होने के बारे में एक ट्वीट का ‘हां’ में जवाब दिया, जबकि कंपनी स्टारशिप (Starship) और स्टारलिंक (Starlink) पर काफी पैसे खर्च कर रही है।
मस्क ने दिया यह जवाब
एलॉन मस्क ने अपने जवाब में कहा, अगर एक गंभीर वैश्विक मंदी (severe global recession) के चलते पूंजी (capital) की उपलब्धता कम हो जाती है, जबकि स्पेसएक्स को स्टारलिंक और स्टारशिप पर अरबों का नुकसान हो रहा है तो भी दिवालिएपन की संभावना नहीं है। लेकिन यह असंभव भी नहीं है। मस्क ने आगे यह भी कहा कि स्टारशिप कार्यक्रम के परिमाण (magnitude) को पूरी तरह से सराहा नहीं गया है।
If a severe global recession were to dry up capital availability / liquidity while SpaceX was losing billions on Starlink & Starship, then bankruptcy, while still unlikely, is not impossible.
GM & Chrysler went BK last recession. “Only the paranoid survive.” – Grove — Elon Musk (@elonmusk) November 30, 2021
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।