Elon Musk खोज रहे Twitter के लिए नया सीईओ, बोले-कोई ‘फूलिश’ मिलेगा तो दे दूंगा इस्तीफा

Twitter CEO Elon Musk : एलॉन मस्क ने लिखा, सवाल एक सीईओ खोजने का नहीं है, बल्कि एक ऐसा सीईओ खोजा जा रहा है जो Twitter को बनाए रखे। मस्क के सीईओ से जुड़े एक पोल में ज्यादातर ने मस्क के पोस्ट छोड़ने के पक्ष में वोट किया था। इस पर मस्क ने जवाब दिया, वह ऐसा शख्स चाहते हैं जो वास्तव में ट्विटर को जीवित रख सके

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 8:39 AM
Elon Musk के ट्विटर के टेकओवर के तरीके ने खासी सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी अगुआई में भारी छंटनी हुई, एडवर्टाइजर्स पीछे हट गए या प्लेटफॉर्म पर अपने खर्च में कमी कर दी

Twitter CEO Elon Musk : ट्विटर के ओनर और सीईओ एलॉन मस्क कंपनी के लिए एक नया चीफ एग्जीक्यूटिव खोज रहे हैं। सीएनबीसी के डेविड फेबर ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने वाले मस्क ने पूर्व में कहा था कि सीईओ के रूप में उनका कार्यकाल अस्थायी है। नवंबर में कोर्ट में मस्क ने कहा, मैं ट्विटर में अपने कार्यकाल में कमी कर सकता हूं और ट्विटर को चलाने के लिए किसी और को खोज रहा हूं। हालांकि, रविवार को उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि “अभी कोई उत्तराधिकारी नहीं है।”

कैसा सीईओ चाहते हैं मस्क

मस्क ने लिखा, सवाल एक सीईओ खोजने का नहीं है, बल्कि एक ऐसा सीईओ खोजा जा रहा है जो Twitter को बनाए रखे।


Elon Musk का बड़ा ऐलान, Twitter के पॉलिसी वोटिंग में सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स ले सकेंगे हिस्सा

अरबपति ने रविवार को ट्विटर पर एक अनौपचारिक पोल के जरिए ट्विटर यूजर्स से पूछा था कि क्या उन्हें कंपनी के प्रमुख के रूप में हट जाना चाहिए। पोल में भाग लेने वाले 1.7 करोड़ लोगों में से ज्यादातर ने मस्क के पोस्ट छोड़ने के पक्ष में वोट किया था। इस पर मस्क ने जवाब दिया, वह ऐसा शख्स चाहते हैं जो वास्तव में ट्विटर को जीवित रख सके। कोई उत्तराधिकारी नहीं है। पिछले महीने मस्क ने कहा था कि वह किसी भी कंपनी के सीईओ नहीं बनना चाहते, चाहे वह टेस्ला हो या ट्विटर हो।

ट्विटर पोल से पहले ही शुरू हो गई थी खोज

सूत्रों ने फेबर को बताया कि मस्क की नए सीईओ की तलाश जारी है और इसकी शुरुआत ट्विटर पोल (Twitter poll) से पहले ही हो गई थी।

बुधवार की सुबह एलॉन मस्क ने इस संबंध में एक और ट्वीट किया। मस्क ने कहा, “जैसे ही मुझे कोई फूलिश मिलेगा जो काम अपने हाथ में ले सकेगा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा! उसके बाद, मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को ही चलाऊंगा।”

मस्क के ट्विटर के टेकओवर के तरीके ने खासी सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी अगुआई में भारी छंटनी हुई, एडवर्टाइजर्स पीछे हट गए या प्लेटफॉर्म पर अपने खर्च में कमी कर दी। साथ ही, कई बैन अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।