Video: एलॉन मस्क का स्टारशिप रॉकेट फेल, अंतरिक्ष में फटा, आसमान से बरसे अंगारे, देखें वीडियो

SpaceX Starship Crash: अंतरिक्ष के मामले में दुनिया को सबसे बड़ा सपना दिखाने वाले एलॉन मस्क को तगड़ा झटका लगा है। स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट का गुरुवार को परीक्षण उड़ान के दौरान संपर्क टूट गया। वह अंतरिक्ष में ही बेकाबू होकर जलकर नष्ट हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वयारल हो रहा है

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 8:56 AM
SpaceX Starship Crash: एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट का लॉन्च सफल नहीं हो सका है।

एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को बड़ा झटका लगा है। स्टारशिप रॉकेट गुरुवार ( 6 फरवरी) को लॉन्च के कुछ मिनट बाद ही नियंत्रण से बाहर हो गया। जिससे उसके टुकड़े दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के पास आसमान में बिखर गए। इस साल कंपनी के स्टारशिप की लगातार यह दूसरी असफलता है। वहीं, अब कंपनी के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ सकते हैं। कंपनी के लाइव स्ट्रीम में यह दुर्घटना कैद हुई है। 403 फुट लंबे (123 मीटर) इस रॉकेट ने टेक्सास से सूरज ढलने से ठीक पहले उड़ान भरी थी।

पहले चरण में स्पेसएक्स ने सफलतापूर्वक उड़ान पकड़ी थी, लेकिन अंतरिक्ष यान अपने पूर्वनिर्धारित मार्ग आगे नहीं बढ़ सका और नियंत्रण खो बैठा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अंतरिक्ष में स्टारशिप पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण इंजन बंद हो गए। इसके बाद यह हादसा हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो


स्पेसएक्स के लाइव स्ट्रीम में दिखाया गया कि स्टारशिप अनियंत्रित रूप से घूम रहा था। जिसके बाद कंपनी ने संपर्क टूटने की जानकारी दी। इसके कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए। जिनमें अंतरिक्ष यान के टुकड़े दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के पास आकाश में आग के गोले की तरह गिरते हुए नजर आए। यह असफलता कंपनी की सातवीं स्टारशिप उड़ान के एक महीने बाद मिली है। लगातार दो दुर्घटनाएं मिशन के शुरुआती चरणों में हुई हैं। कंपनी ने इस मिशन को पूरी तरह असफल नहीं बताया है। स्पेसएक्स का कहना है कि उड़ान के दौरान स्टारशिप रैपिड अनशेड्यूल्ड डिसएसेंबली यानी अचानक क्रैश हो गया। बता दें कि यह स्पेसएक्स स्टारशिप का 8वां टेस्ट था, जो फेल हो गया है।

अमेरिकी एयरपोर्ट पर अलर्ट

स्टारशिप के मलबे के कारण अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन FAA ने मियामी, फोर्ट लॉडरडेल, पाम बीच और ऑरलैंडो एयरपोर्ट पर उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबाकि, सुरक्षा कारणों से इन जगहों पर रात 8 बजे तक विमानों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी।

मस्क के मिशन पर नासा की नजर

इस मिशन पर नासा भी अपनी करीबी नजर बनाए हुए था। इसकी वजह ये है कि नासा भविष्य में स्टारशिप का इस्तेमाल चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए करना चाहता है। स्टारशिप की यह आठवीं परीक्षण उड़ान थी और इससे पहले जनवरी में हुए एक टेस्ट में भी रॉकेट उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि स्पेसएक्स का कहना है कि हर असफलता से सबक लिया जाता है और यह हादसा स्टारशिप को और अधिक विश्वसनीय बनाने में मदद करेगा।

Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको को दी राहत, 2 अप्रैल तक लगभग सभी टैरिफ से छूट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।