Get App

Elon Musk-Twitter deal: एलॉन मस्क ने बनाया Twitter के 75% एंप्लॉयीज को नौकरी से निकालने का प्लान

डेलावेयर कोर्ट ने मस्क को 28 अक्टूतर तक ट्विटर के अधिग्रहण की डील पूरी करने को कहा है। टेस्ला चीफ इस डील के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रहे हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 21, 2022 पर 9:35 AM
Elon Musk-Twitter deal: एलॉन मस्क ने बनाया Twitter के 75% एंप्लॉयीज को नौकरी से निकालने का प्लान
मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Tesla के सीईओ हैं।

Twitter के एंप्लॉयीज के लिए अच्छी खबर नहीं है। Elon Musk ने बड़ी संख्या में ट्विटर में लोगों को नौकरी से हटाने का प्लान बनाया है। वह सोशल मीडिया कंपनी का मालिक बनने के बाद ऐसा करेंगे। अंग्रेजी अखबार, वॉशिंगटन पोस्ट ने यह खबर दी है। मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Tesla के सीईओ हैं। यह इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

डेलावेयर कोर्ट ने मस्क को 28 अक्टूतर तक ट्विटर के अधिग्रहण की डील पूरी करने को कहा है। टेस्ला चीफ इस डील के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ने संभावित इनवेस्टर्स से कहा है कि उनका प्लान ट्विटर के 75 फीसदी एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाने का है। अभी ट्विटर में 7,500 एंप्लॉयीज हैं।

इतनी बड़ी संख्या में छंटनी की वजह से ट्विटर में बहुत कम एंप्लॉयीज बच जाएंगे। अखबार ने अपनी खबर से इस प्लान से जुड़े डॉक्युमेंट्स का हवाला दिया है। इस बारे में ट्विटर और मस्क के वकील Alex Spiro ने सवालों के तुरंत जवाब नहीं दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें