G20 Summit Indonesia: जो बाइडन, ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रों से हुई PM मोदी की अनौपचारिक बातचीत, वर्ल्ड बैंक के चेयरमैन से भी मिले प्रधानमंत्री

G20 Summit Indonesia: भारत की G-20 की आगामी अध्यक्षता के संदर्भ में PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जब बुद्ध और गांधी की धरती पर G20 की बैठक होगी, तो हम सभी एकसाथ विश्व को शांति का ठोस संदेश देंगे

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 2:14 PM
Story continues below Advertisement
G20 Summit Indonesia: जो बाइडन, ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रों से हुई PM मोदी की अनौपचारिक बातचीत

G20 Summit Indonesia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को यहां जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) से अलग अमेरिक (US) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden), ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak), फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) और कई दूसरे वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की और कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

मोदी ने सालाना G20 शिखर सम्मेलन के एक सेशन को यहां संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change), Covid-19 वैश्विक महामारी और यूक्रेन संकट (Russia Ukraine War) के कारण पैदा हुईं वैश्विक चुनौतियों ने दुनिया में तबाही मचा दी है और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Global Supply Chain) ‘‘चरमरा’’ गई है।

भारत की G-20 की आगामी अध्यक्षता के संदर्भ में मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जब ‘‘बुद्ध और गांधी की धरती पर G20 की बैठक होगी, तो हम सभी एकसाथ विश्व को शांति का ठोस संदेश देंगे।"

अब इंडिया बन जाएगा जी20 का अध्यक्ष, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बढ़ेगी इसकी शान


प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बाली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की।”

मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक से भी मुलाकात की। पिछले महीने सुनक के सत्ता संभालने के बाद से दोनों के बीच यह पहली आमने-सामने हुई बातचीत थी।

PMO ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, “बाली में G20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऋषि सुनक ने चर्चा की।”

PMO ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत पर संक्षिप्त चर्चा हुई।”

G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) से इतर प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

उन्होंने सेनेगल के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष मैकी साल से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के राष्ट्रपति मार्क रुट से भी मुलाकात की।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड बैंक (World Bank) के अध्यक्ष डेविड मलपास (David Malpass) से भी मुलाकात की। PMO ने ट्वीट कर कहा, "बाली में G20 Summit में वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास के साथ एक उपयोगी चर्चा।"

वहीं मोदी ने WHO के अध्यक्ष टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) से भी मुलाकात की। WHO ने ट्वीट कर कहा, "ग्लोबल ट्रेडिशनल हेल्थ सेंटर की मेजबानी और निर्माण पर WHO के साथ आपके सहयोग के लिए प्रधान मंत्री मोदी को धन्यवाद।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।