Get App

Global market:रूस-यूक्रेन संकट गहराया, ग्लोबल बाजारों में बिकवाली,क्रूड का भाव 96 डॉलर के पार

SGX NIFTY 175 अंक फिसला है। DOW FUTURES भी करीब 500 अंक टूटा है। कल PRESIDENTS' DAY के मौके पर US मार्केट बंद थे.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2022 पर 7:30 AM
Global market:रूस-यूक्रेन संकट गहराया, ग्लोबल बाजारों में बिकवाली,क्रूड का भाव 96 डॉलर के पार
आज एशियाई बाजारों में भी भारी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 190 अंक नीचे दिख रहा है।

रूस-यूक्रेन संकट गहराने से ग्लोबल मार्केट का मूड बिगड़ गया है। एशिया, यूरोप से लेकर रूस के बाजारों भारी गिरावट देखने को मिली है। SGX NIFTY 175 अंक फिसला है। DOW FUTURES भी करीब 500 अंक टूटा है। कल PRESIDENTS' DAY के मौके पर US मार्केट बंद थे।

रूस- यूक्रेन संकट का दुनिया के बाजारों पर असर देखने को मिल रहा है। यूरोपीय बाजार में कल भारी गिरावट रही। जर्मनी का DAX 2% लुढ़का है। रूस के इंडक्स MOEX में 10% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी फ्यूचर बाजार में गिरावट के संकेत हैं। क्रूड का भाव 96 डॉलर के पार चला गया है। वहीं, सोने के भाव 1900 डॉलर से ऊपर चला गया है।

Panacea Biotech ने भविष्य की कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए सरकार के साथ किया करार, मिली बड़ी फंडिंग

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच पूर्वी यूक्रेन के स्वघोषित गणराज्य Donetsk और Lugansk को रूस ने अलग देश की मान्यता दे दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने ये एलान करते हुए दोनों प्रदेशों में सेना भेज दी है। बाइडेन का Donetsk और Luhansk के साथ कारोबार पर रोक लगाने का एलान किया है। ब्रिटेन ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। इसके बाद से रूसी कंपनियों का बुरा हाल है। Rosneft 18.3% और VTB 17.3% लुढ़का है। Sberbank में 16.9% की गिरावट देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें