हमास ने अपने ही सदस्यों के साथ कुछ ऐसा किया, जिसका शायद ही किसी को अंदाजा होगा। द न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट से पता चला है कि उसने अपने ही सदस्यों को समलैंगिक यौन संबंध में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इनमें से कुछ सदस्यों को कुछ पुरुष इजराइली पीड़ितों के साथ बलात्कार करने का भी दोषी पाया गया था, जिन्हें 7 अक्टूबर के हमले में बंदी बना लिया गया था।
