Imran Khan Arrest: शीशे तोड़कर अंदर घुसे पाक रेंजर्स, जानें क्या है वो अल-कादिर केस, जिसमें हुई इमरान की गिरफ्तारी

पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी के अनुसार, लाहौर से राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे खान, अदालत में एक बायोमेट्रिक प्रोसेस से गुजर रहे थे, जब रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों और खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस्लामाबाद पुलिस ने IG अकबर नासिर खान ने कहा कि इमरान खान को उस मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था

अपडेटेड May 09, 2023 पर 7:22 PM
जानें क्या है वो अल-कादिर केस, जिसमें हुई इमरान खान की गिरफ्तारी

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान (Pakistan) में मंगलवार को बड़े ही हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गरफ्तारी हुई। हैरानी की बात ये है कि ये गिरफ्तारी ऐसे समय हुई, जब खान दो मामलों की सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट (Islamabad High Court) पहुंचे थे। पाक रेंजर्स ने उन्हें अल-कादिर केस (Al-Qadir Trust case) में गिरफ्तार किया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी के अनुसार, लाहौर से राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे खान, अदालत में एक बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजर रहे थे, जब रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों और खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इस्लामाबाद पुलिस ने महानिरीक्षक (IG) अकबर नासिर खान के हवाले से एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि इमरान खान को उस मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि PTI प्रमुख और उनकी पत्नी ने 50 अरब रुपए को वैध बनाने के लिए एक रियल एस्टेट फर्म से अरबों रुपए लिए थे।


क्या है अल-कादिर ट्रस्ट केस?

NAB के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को पुष्टि करते हुए कहा कि इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो पंजाब के झेलम जिले के 2019 सोहावा क्षेत्र में सूफीवाद के लिए अल-कादिर यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर है।

अल-कादिर ट्रस्ट मामला अल-कादिर यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के दूसरे नेताओं के खिलाफ आरोपों से जुड़ा है।

ये मामला उनकी सरकार और एक प्रॉपर्टी टायकून के बीच कथित समझौते से जुड़ा है, जिससे पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था को 50 अरब रुपए का नुकसान हुआ था।

Imran Khan Arrest: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद कौन संभालेगा PTI की कमान? पहले ही पूरी तैयारी कर गए थे पूर्व PM

उन्होंने कहा, "उनका गिरफ्तारी वारंट आज सुबह जारी किया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।" वारंट में कहा गया है कि खान पर भ्रष्टाचार और भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाया गया था।

PTI के नेताओं पर अल कादिर यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए मौजा बकराला, सोहावा में 458 कनाल जमीन के तौर पर गलत तीरके से लाभ हासिल करने का भी आरोप है।

इमरान खान पर दर्ज हैं 120 से ज्यादा केस

इमरान खान पर देश भर में 121 मामले चल रहे हैं, जिनमें देशद्रोह और ईशनिंदा और हिंसा और आतंकवाद को उकसाना शामिल है।

लिस्ट में कहा गया है कि संघीय राजधानी में खान के खिलाफ 31 मामले दर्ज किए गए हैं और पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में 30 मामले और कॉल-अप नोटिस जारी किए गए हैं।

ये मामले देशद्रोह, ईशनिंदा, हिंसा और आतंकवाद को अंजाम देने और भड़काने जैसे अलग-अलग आरोपों से जुड़े हैं।

लिस्ट के मुताबिक, इमरान के खिलाफ लाहौर में आतंकवाद के 12 और फैसलाबाद में 14 मामले दर्ज हैं। देश भर में इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद के करीब 22 मामले दर्ज हैं।

इस्लामाबाद की एक अदालत 10 मई को उन पर एक ऐसे मामले में अभियोग लगाने जा रही है, जिसमें उन्होंने कथित रूप से राज्य के उपहारों की बिक्री से मिली आय को छुपाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।