Get App

Imran Khan Arrest: इमरान खान गिरफ्तार, पाकिस्तान में हाहाकार! आर्मी हेडक्वार्टर में घुसे PTI समर्थक, देशभर में प्रदर्शन

Imran Khan Arrest: इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर और मर्दन सहित देश भर के शहरों में PTI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कई स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि इमरान खान के समर्थक आर्मी हेडक्वार्टर में घुस गए

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 09, 2023 पर 8:09 PM
Imran Khan Arrest: इमरान खान गिरफ्तार, पाकिस्तान में हाहाकार! आर्मी हेडक्वार्टर में घुसे PTI समर्थक, देशभर में प्रदर्शन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने कराची में पुलिस की एक वैन आग के हवाले कर दी (PHOTO-AP)

Imran Khan Arrest: इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) के बाहर मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद देश की सड़कों पर बवाल मच गया है। इसके बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थकों ने पूरे पाकिस्तान में विरोध और प्रदर्शन किया। Geo News की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर और मर्दन सहित देश भर के शहरों में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस बीच कई स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि इमरान खान के समर्थक आर्मी हेडक्वार्टर में घुस गए। इसमें कहा गया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में प्रदर्शनकारी लाहौर में सेना के कमांडरों के घरों और रावलपिंडी में आर्मी हेडक्वार्टर में घुस गए।

कराची में नर्सरी के पास प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया और स्ट्रीट लाइटें तोड़ दीं। ऐसी खबरें थीं कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस ने रावलपिंडी के मुर्री रोड पर प्रदर्शनकारियों पर आंसूगैस के गोले भी दागे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें