Jaishankar Security Breach: भारत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा संबंधी चूक की घटना की गुरुवार (6 मार्च) को कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने विदेश मंत्री की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा संबंधी चूक की घटना के फुटेज देखे हैं।" उन्होंने कहा, "हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की, उकसावे वाली गतिविधियों की निंदा करते हैं।" विदेश मंत्रालय ने कहा है कि लोकतांत्रिक आजादी का ऐसे अलगाववादी तत्व गलत फायदा उठाते हैं।
