अमेरिका के सिएटल में भारतीय दूतावास ने 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला भी समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा वाशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन भी मेहमन के तौर पर पहुंचे। दूतावास ने X पर एक पोस्ट में ये जानकारी दी।
इंडिया ने सिएटल ने पोस्ट कर लिखा, "सिएटल में भारत के 76वें गणतंत्र दिवस का एक बहुत ही विशेष उत्सव!" इसने आगे लिखा, "कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य सचिव स्टीव हॉब्स, अमेरिकी प्रतिनिधि माइकल बामगार्टनर, अमेरिकी प्रतिनिधि सुजान के डेलबेने, अमेरिकी प्रतिनिधि किम श्रियर, अमेरिकी प्रतिनिधि एडम स्मिथ, अटॉर्नी जनरल निक ब्राउन का धन्यवाद।"
इसने लिखा, "ग्रेटर सिएटल क्षेत्र के 10 शहरों के महापौर इस मौके पर मौजूद थे।" दूतावास ने आगे लिखा, इसके अलावा, वाशिंगटन राज्य ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस का स्वागत करते हुए सीनेट प्रस्ताव 8604 पारित किया। सिएटल के प्रतिष्ठित स्थल - सिएटल ग्रेट व्हील, कन्वेंशन सेंटर, कोलंबिया सेंटर, सभी को तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया।"