Indian Woman Executed In Abu Dhabi: अबू धाबी में चार महीने के बच्चे की कथित हत्या के लिए मौत की सजा का सामना कर रही एक भारतीय महिला को 15 फरवरी को ही फांसी दे दी गई है। यूपी की रहने वाली महिला का नाम शहजादी खान था। यह जानकारी महिला की सलामती के लिए पिता द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सोमवार (3 मार्च) को दिल्ली हाई कोर्ट को दी गई। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर जस्टिस सचिन दत्ता ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
