सिंगापुर ने भारतीयों के लिए ट्रैवल पर पाबंदी हटाई, जानिए गाइडलाइंस

सिंगापुर ने भारत सहित छह एशियाई देशों के यात्रियों के लिए ट्रैवल पर पाबंदियां हटा ली हैं

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 3:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

सिंगापुर के लिए भारतीय मंगलवार से दोबारा एयर ट्रैवल कर सकेंगे। महामारी के कारण सिंगापुर की ओर से भारत सहित छह दक्षिण एशियाई देशों के यात्रियों पर ट्रैवल के लिए लगाई गई पाबंदी हटा ली गई है। पाबंदी वाली लिस्ट से हटाए गए गए देशों में बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।

इस बारे में सिंगापुर की हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है, "इन देशों में कोरोना की स्थिति की हमने समीक्षा की है और सिंगापुर आने से पहले दो सप्ताह में इन देशों की यात्रा करने वालों को सिंगापुर में प्रवेश की 26 अक्टूबर से अनुमति होगी।"

₹20 से सीधे ₹161: एक साल में 700% क्यों बढ़ गया इस रियल्टी स्टॉक का भाव? क्या आपको खरीदना चाहिए?

हालांकि, इन यात्रियों को कैटेगरी IV बॉर्डर उपायों का पालन करना होगा। इन्हें सिंगापुर पहुंचने पर PCR टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी।

कैटेगरी IV में आने वाले देशों के यात्रियों को निर्धारित स्टे-होम नोटिस (SHN) सेंटर्स पर 10 दिन के SHN को पूरा करना होगा।

सिंगापुर में हाल के दिनों में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को कोरोना के 3,174 नए मामले मिले थे और कुछ लोगों की मृत्यु हुई थी।


भारत से शेड्यूल्ड इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स पिछले वर्ष से बंद हैं। भारत का इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 25 से अधिक देशों के साथ एयर बबल एग्रीमेंट है।

हाल ही में ब्रिटेन ने भी भारत से आने वाले यात्रियों के लिए पाबंदियों को हटा लिया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।