Get App

IndiGo के 400 से अधिक यात्री इस्तांबुल एयरपोर्ट पर फंसे, 24 घंटे से भूखे हैं लोग, X पर निकाली भड़ास

IndiGo Flyers: इंडिगो के 400 यात्री कथित तौर पर तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 24 घंटे से अधिक समय से बिना कुछ खाने पीए फंसे हुए हैं। नाराज यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया। एयरलाइन ने कहा कि ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट में देरी हुई

Akhileshअपडेटेड Dec 13, 2024 पर 12:08 PM
IndiGo के 400 से अधिक यात्री इस्तांबुल एयरपोर्ट पर फंसे, 24 घंटे से भूखे हैं लोग, X पर निकाली भड़ास
IndiGo Flyers: इस्तांबुल एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे से इंडिगो के 400 यात्री फंसे हुए हैं

IndiGo Flyers: मुंबई और नई दिल्ली आने वाले इंडिगो के 400 यात्री कथित तौर पर तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 24 घंटे से अधिक समय से बिना कुछ खाने पीए फंसे हुए हैं। नाराज यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया। एयरलाइन ने कहा कि ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट में देरी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 400 से अधिक इंडिगो के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक यात्री की शिकायत के जवाब में एयरलाइन ने कहा कि परिचालन कारणों से उड़ान में देरी हुई है।

बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों ने कहा कि फ्लाइट के देरी होने के बावजूद इंडिगो की तरफ से कोई आवास, भोजन वाउचर नहीं दिया गया। यहां तक ​​कि एयरपोर्ट पर इंडिगो के प्रतिनिधि ने भी उनसे संपर्क नहीं किया। यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और लिंक्डइन पर दावा किया कि पहले फ्लाइट में देरी की बात कही गई। बाद में बिना सूचना के इसे रद्द कर दिया गया।

NDTV ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को बताया कि दिल्ली और मुंबई जाने वाले इंडिगो के करीब 400 यात्री तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर 24 घंटे से फंसे हुए हैं। एयरलाइन ने देरी के लिए परिचालन कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। निराश यात्रियों ने अपनी शिकायतें में आरोप लगाया कि उन्हें खाना या रहने के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई। कुछ यात्रियों की तबीयत भी खराब हो गई है।

यात्रियों ने की शिकायत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें