Iraq Fire: इराक में एक शादी के दौरान भड़की आग, 100 से भी ज्यादा लोगों की हुई मौत

इराक में एक वेडिंग हॉल में आतिशबाजियों की वजह से आग लग गई। आग इतनी भयानक निकली कि इसमें 100 से ज्यादा लोग झुलस गए और 150 लोग घायल हुए हैं। मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी पहुंच गए हैं और लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। लोग तेजी से ब्ल्ड डोनेट कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी AFP पर घटना की भयानक तस्वीरें सामने आई हैं।

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 8:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ज्यादा मात्रा में ज्वलनशील और सस्ता कंस्ट्रक्शन मटिरियल इस्तेमाल करने की वजह से हादसा हुआ।

इराक के एक छोटे से टाउन हमदानिया में शादी का माहौल तब गम में बदल गया। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को वहां के एक वेडिंग हॉल भयंकर आग लग गई। इस आग में अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक 100 लोग मारे गए और 150 लोग घायल हुए हैं। उत्तरी इराक के एक इवेंट हॉल में ये हादसा हुआ। इराक के नीनवे प्रांत से स्वास्थ्य अधिकारी तेजी से घटनास्थल पर जा पहुंचे। उनके द्वारा ही घायलों और मृतकों की जानकारी शेयर की गई। इराक की प्रेस अजेंसी  INA के मुताबिक ये आंकड़ा समय के साथ बढ़ सकता है। बता दें कि हमदानिया के ईस्ट में स्थित मोसूल एक क्रिश्चियन शहर है।

मृतकों की तेजी से बढ़ती संख्या


AFP के मुताबिक मौके पर तेजी से एंबुलेंस पहुंचाई गई है। लोग वहां इकट्ठा होकर ब्लड भी डोनेट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग काले बॉडी बैगों को लेकर रेफ्रिजेटर ट्रक के दरवाजे के पास खड़े हैं। इराकी प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर प्रीफैब्रिकेटेड पैनल्स लगे हुए थे जो सेफ्टी स्टैंडर्ड को मैच नहीं कर रहे थे। वेडिंग हॉल के अंदर लगे इन पैनल्स ने सबसे पहले आग पकड़ी। आग की वजह से छत भी गिर गई। ज्यादा मात्रा में ज्वलनशील और सस्ता कंस्ट्रक्शन मटिरियल इस्तेमाल करने की वजह से हादसा हुआ। शुरुआती जांच के मुताबिक शादी के दौरान चलाई गई आतिशबाजियों की वजह से हॉल में आग लगी।

Stocks to Buy: इन 9 शेयरों का विदेशी ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, क्या आपने खरीदा है?

दूल्हा-दुल्हन की मौके पर मौत

सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियोज सामने आए हैं। कुछ मीडिया हाउसेस ने 500 से ज्यादा लोगों के घायल होने का दावा भी किया है। वहीं एक वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन भी इस हादसे का शिकार हो गए हैं। दोनों की शादी के दौरान की एक फोटो भी सामने आई है। इराक के कंस्ट्रक्शन और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में अकसर सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को इग्नोर किया जाता रहा है। आए दिन ऐसे कई हादसों की रिपोर्ट्स सामने आती रहती हैं। इराक की न्यूज एजेंसी ने बताया कि वेडिंग हॉल का बाहरी हिस्सा बेहद ज्वलनशील प्रोडक्ट्स से सजाया गया था। ये प्रोडक्ट्स कंट्री में काफी पहले से बैन हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।