इराक के एक छोटे से टाउन हमदानिया में शादी का माहौल तब गम में बदल गया। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को वहां के एक वेडिंग हॉल भयंकर आग लग गई। इस आग में अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक 100 लोग मारे गए और 150 लोग घायल हुए हैं। उत्तरी इराक के एक इवेंट हॉल में ये हादसा हुआ। इराक के नीनवे प्रांत से स्वास्थ्य अधिकारी तेजी से घटनास्थल पर जा पहुंचे। उनके द्वारा ही घायलों और मृतकों की जानकारी शेयर की गई। इराक की प्रेस अजेंसी INA के मुताबिक ये आंकड़ा समय के साथ बढ़ सकता है। बता दें कि हमदानिया के ईस्ट में स्थित मोसूल एक क्रिश्चियन शहर है।
