रूस और यूक्रेन की लड़ाई (Russia-Ukraine War) शुरू हुए पांच महीने पूरे होने जा रहे हैं। इसके खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। दुनिया यूक्रेन की तबाही को बेबस नजरों से देख रही हैं। यूक्रेन के लाखों लोग अपना घर-बार छोड़कर यूरोपीय देशों में शरणार्थी की जिंदगी जी रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर यह युद्ध खत्म क्यों नहीं हो रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बयान से इस सवाल का कुछ हद तक जवाब मिला है। हालांकि, अभी यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskiy) की प्रतिक्रिया इस पर नहीं आई है।