Israel Hamas War: इजराइल (Israel) और हमास (Hamas) की लड़ाई अब देश की सीमा को भी पार कर गई है। इजराइल ने सीरिया (Syria) के दो प्रमुख एयरपोर्ट्स पर हमला (Airport Attack) कर दिया है। Reuters की मुताबिक, सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने कहा कि इजराइल ने गुरुवार को राजधानी दमिश्क (Damascus) और उत्तरी शहर अलेप्पो (Aleppo) में मुख्य हवाई अड्डों पर हमले किए। स्थानीय मीडिया चैनल Sham FM ने कहा कि दोनों हमलों के जवाब में सीरिया का एयर डिफेंस लॉन्च कि गया। इसमें कहा गया है कि अलेप्पो एयरपोर्ट पर काफी नुकसान हुआ है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, दमिश्क एयरपोर्ट पर हमले के प्रभाव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इजराइली सेना आमतौर पर ऐसी घटनाओं पर टिप्पणी नहीं करती है और गुरुवार को भी उसकी ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया था। इजराइल ने सालों से सीरिया में ईरान से जुड़े लक्ष्यों के खिलाफ हमले किए हैं, जिनमें अलेप्पो और दमिश्क हवाई अड्डे भी शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा है कि हवाई अड्डों पर हमलों का मकसद सीरिया में ईरान की सप्लाई लाइनों को बाधित करना है। सारिया में तेहरान असर काफी बढ़ गया है। क्योंकि इसने 2011 में शुरू हुए गृह युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थन किया था।
ये हमले ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान के सीरिया दौरे से एक दिन पहले हुए।
सीरिया के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार को तकनीकी टीमें दोनों जगहों पर हुई नुकसान का पता लगाने में जुटी थीं।
इजराइल ने गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास आंदोलन को नष्ट करने की कसम खाई है। 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। सैकड़ों बंदूकधारियों ने सीमा पार कर इजरायली कस्बों में तोड़फोड़ की थी।
तेहरान ने हमास के हमलों का जश्न मनाया है। उसने इन हमलों में उसका हाथ होने के आरोपों से इनकार किया है।
मंगलवार को, दक्षिणी सीरिया से सीमा पार इजरायली ठिकानों पर रॉकेट गिरने के बाद इजरायली सैनिकों ने सीरिया की ओर तोपखाने और मोर्टार के गोले दागे।