इजरायल ने लेबनान के बेरूत में हवाई हमले में हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह को मार दिया। यूं तो इजरायल की इंटेलिजेंस नेटवर्क और उसकी खुफिया एजेंसी मोसाद के बारे में हर कोई जनता है, लेकिन फिर भी एक सवाल ये है कि आखिर इजरायली सेना को नसरल्लाह का ठिकाना और हमले के इतने सटीक टारगेट के बारे में कैसे पता चला, वो भी किसी दूसरे देश के एकदम बीच में।
