Get App

इजराइल पर लग रहे रिहाइशी इलाकों में सफेद फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल करने के आरोप, जानें आखिर कितना खतरनाक हो सकता है ये हथियार

कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स ऐसी भी निकल कर सामने आई हैं जिनमें इजराइल पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि वह घनी आबादी वाले इलाकों पर सफेद फास्फोरस वाले हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। इजराइल ने गाजा पर कई सारी एयर स्ट्राइल की है। जिसमें कि अभी तक 700 से भी ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। सोशल मीडिया में फैल रही कई सारी फोटो और वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा कि इजराइल घनी आबादी वाले इलाकों में सफेद फॉस्फोरस को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब इजराइल पर इस तरह का आरोप लगा हो

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 10, 2023 पर 10:55 PM
इजराइल पर लग रहे रिहाइशी इलाकों में सफेद फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल करने के आरोप, जानें आखिर कितना खतरनाक हो सकता है ये हथियार
इजराइल और हमास के बीच इस समय भयानक जंग छिड़ी हुई है। इजराइल ने लगातार चौथे दिन गाजा पट्टी पर हमला करना जारी रखा है

इजराइल और हमास के बीच इस समय भयानक जंग छिड़ी हुई है। इजराइल ने लगातार चौथे दिन गाजा पट्टी पर हमला करना जारी रखा है। इस बीच कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स ऐसी भी निकल कर सामने आई हैं जिनमें इजराइल पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि वह घनी आबादी वाले इलाकों पर सफेद फास्फोरस वाले हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। इजराइल ने गाजा पट्टी पर हमलों को तेज कर दिया है। इसके अलावा इजराइल ने गाजा के इलाके में पूरी तरह से नाकाबंदी भी लगा दी है।

गाजा में मारे जा चुके हैं सैंकड़ो लोग

इजराइल ने गाजा पर कई सारी एयर स्ट्राइल की है। जिसमें कि अभी तक 700 से भी ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। सोशल मीडिया में फैल रही कई सारी फोटो और वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा कि इजराइल घनी आबादी वाले इलाकों में सफेद फॉस्फोरस को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब इजराइल पर इस तरह का आरोप लगा हो। इससे पहले साल 2008 और साल 2009 में भी इजराइल पर गाजा पट्टी के इलाके में सफेद फॉस्फोरस के जरिए हमला करने का आरोप लगा था। इजराइली सेना ने सपेद फॉस्फोरस का इस्तेमाल करने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Israel Hamas War: पिछले दो सालों से इस हमले की तैयारी में जुटा था हमास! ईरान तक फैल सकती है इजरायल युद्ध की आग | Moneycontrol Hindi

मानवाधिकार रिपोर्ट्स में भी सामने आई बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें