IT Sector में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है। दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी IBM उन कामों के लिए इंजीनियर्स की भर्ती नहीं करेगी, जिनके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हो सकता है। आईबीएम के चीफ एग्जिक्यूविट अफसर अरविंद कृष्ण ने यह संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मानना है कि आने वाले सालों में वह ऐसे रोल के लिए हायरिंग बंद करेगी, जिनके लिए आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल हो सकता है। यह आईटी सेक्टर के लिए अच्छी खबर नहीं है। इससे बड़ी संख्या में नौकरियों के मौके घट जाएंगे। पिछले दो दशक में रोजगार के मौके पैदा करने में IT Sector काफी आगे रहा है।
बैक-ऑफिस के लिए बंद होगी हायरिंग
कृष्ण ने कहा कि बैक-ऑफिस फंक्शंस में हायरिंग बंद हो जाएगी या इसकी रफ्तार घट जाएगी। ये ऐसे रोल हैं, जिसमें कस्टमर्स से बातचीत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसनी संख्या करीब 26,000 है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसमें से कम से कम 30 फीसदी की जगह अगले पांच साल में AI और ऑटोमेशन ले लेंगे। इसका मतलब है कि करीब 7,800 नौकरियां खत्म हो जाएंगी। IBM के एक प्रवक्ता ने कहा कि ज्यादा कमी ऐसे रोल्स में आएंगी, जो एट्रिशन की वजह से खाली होंगे।
जॉब मार्केट में उथल-पुथल के आसार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कस्टमर सर्विस, टेक्स्ट राइट करने और कोड जेनरेट करने जैसे कामों में अपनी योग्यता साबित कर दी है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे लेबर मार्केट में बड़ा उथल-पुथल मच सकता है। कृष्ण के प्लान से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में आईटी सेक्टर में नौकरियों के मामले में बड़ा बदलाव दिख सकता है। तेजी से विकसित हो रही टेक्नोलॉजी अब नौकरियों के मामले में बड़ा बदलाव लाने को तैयार दिख रही है।
अगले एक दशक में बड़े बदलाव की उम्मीद
कृष्ण ने कहा कि एंप्लॉयमेंट वेरिफिकेशन लेटर्स तैयार करने और डिपार्टमेंट्स के बीच एंप्लॉयीज के ट्रांसफर जैसे कामों के पूरी तरह से ऑटोमेटेड हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वर्कफोर्स इवैल्यूएशन कंपोजिशन और प्रोडक्टविटी जैसे एचआर फंक्शंस भी अगले दशक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करेंगे।
IBM ने मार्च तिमाही में 7000 नौकरियां दी
अभी IBM में करीब 2,60,000 एंप्लॉयीज काम करते हैं। कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कस्टमर-फेसिंग रोल्स के लिए हायरिंग कर रही है। कृष्ण ने कहा कि एक साल पहले के मुकाबले आज टैलेंट की तलाश करना आसान है। आईबीएम ने इस साल की शुरुआत में नौकरियां घटाने का ऐलान किया था। यह प्रोसेस पूरा होने के बाद करीब 5,000 नौकरियां खत्म हो जाएंगी। इसके बावजूद कंपनी ने पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान करीब 7,000 लोगों को नौकरियां दी है।