Get App

IT एंप्लॉयीज के लिए खराब खबर, IBM अब कई कामों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगी, CEO ने दिए संकेत

दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी IBM ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में उन रोल्स के लिए वह हायरिंग नहीं करेगी, जिनके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हो सकता है। आईबीएम के चीफ एग्जिक्यूविट अफसर अरविंद कृष्ण ने इस बारे में संकेत दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2023 पर 12:08 PM
IT एंप्लॉयीज के लिए खराब खबर, IBM अब कई कामों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगी, CEO ने दिए संकेत
IBM के सीईओ अरविंद कृष्ण ने कहा कि एंप्लॉयमेंट वेरिफिकेशन लेटर्स तैयार करने और डिपार्टमेंट्स के बीच एंप्लॉयीज के ट्रांसफर जैसे कामों के पूरी तरह से ऑटोमेटेड हो जाने की उम्मीद है।

IT Sector में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है। दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी IBM उन कामों के लिए इंजीनियर्स की भर्ती नहीं करेगी, जिनके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हो सकता है। आईबीएम के चीफ एग्जिक्यूविट अफसर अरविंद कृष्ण ने यह संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मानना है कि आने वाले सालों में वह ऐसे रोल के लिए हायरिंग बंद करेगी, जिनके लिए आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल हो सकता है। यह आईटी सेक्टर के लिए अच्छी खबर नहीं है। इससे बड़ी संख्या में नौकरियों के मौके घट जाएंगे। पिछले दो दशक में रोजगार के मौके पैदा करने में IT Sector काफी आगे रहा है।

बैक-ऑफिस के लिए बंद होगी हायरिंग

कृष्ण ने कहा कि बैक-ऑफिस फंक्शंस में हायरिंग बंद हो जाएगी या इसकी रफ्तार घट जाएगी। ये ऐसे रोल हैं, जिसमें कस्टमर्स से बातचीत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसनी संख्या करीब 26,000 है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसमें से कम से कम 30 फीसदी की जगह अगले पांच साल में AI और ऑटोमेशन ले लेंगे। इसका मतलब है कि करीब 7,800 नौकरियां खत्म हो जाएंगी। IBM के एक प्रवक्ता ने कहा कि ज्यादा कमी ऐसे रोल्स में आएंगी, जो एट्रिशन की वजह से खाली होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें