ओलंपिक (Olympics 2020) की मेजबानी के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के रिकार्ड मामलों के बाद जापान शुक्रवार को टोक्यो (Tokyo) के पड़ोसी प्रांतों में कोरोना इमरजेंसी (Covid emergency) को बढ़ा दिया है। सरकार के एक पैनल ने साईटामा, कानागावा और चिबा और ओसाका में सोमवार से आपात स्थिति 31 अगस्त तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
