अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) सोमवार को व्हाइट हाउस (White House) के एक प्रेस कॉन्फेंस में फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर को 'अपशब्द' कहते कैमर में कैद हो गए। फॉक्स न्यूज के एक पत्रकार ने जैसे ही जो बाइडेन से महंगाई को लेकर सवाल पूछा तो वह भड़क गए और उसे कथित तौर पर गाली दे दी। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया है और दुनियाभर में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जो बाइडेन को सोमवार को लाइव माइक्रोफोन पर फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते पाया गया। बता दें कि अमेरिका मौजूदा समय में कोरोना महामारी (Covid-19 Pandemic) संकट के साथ-साथ मुद्रास्फीति दर के बढ़ने से रिकॉर्ड तोड़ महंगाई का भी सामना कर रहा है।
वैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति मीडिया के साथ अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बाइडेन भी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर पीटर डूसी (Peter Doocy) के लिए व्हाइट हाउस फोटो सेशन के दौरान माइक पर 'अपशब्दों' का इस्तेमाल किया।
वायरल वीडियो में दिख रहा है क जब सभी पत्रकार हॉल से बाहर जा रहे थे तभी फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर ने बाइडेन से पूछा कि क्या मुद्रास्फीति एक राजनीतिक दायित्व है? दावा किया जा रहा है कि बाइडेन इस बात से अनजान थे कि उनका माइक अभी भी ऑन है। उन्होंने तंज कसते हुए रिपोर्टर को जवाब दिया, 'यह एक महान संपत्ति है।'
इसके बाद उन्होंने बुदबुदाते हुए रिपोर्टर के लिए 'अपशब्दों' का इस्तेमाल किया जो माइक पर साफ-साफ सुनाई दिया। फॉक्स न्यूज के रिपोर्ट ने जो बाइडेन से पूछा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से मिड टर्म इलेक्शन में आपकी पार्टी का कितना नुकसान होगा?
पत्रकार के सवाल का जवाब देने के बजाए जो बाइडेन ने कहा कि इससे नुकसान नहीं फायदा होगा और इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट को ‘स्टूपिड सन ऑफ बिच’ कह दिया। बाइडेन के ऐसा कहने पर हर कोई उनका चेहरा देखता रह गया।
एक रिपोर्टर ने कहा कि अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि बाइडेन ने फॉक्स न्यूज के पीटर डूसी को क्या जवाब दिया तो आप प्रेस कान्फ्रेंस का वीडियो देख सकते हैं। डूसी ने बाद में फॉक्स न्यूज चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान अपने अपमान की जानकारी दी।