Get App

Joe Biden Video: महंगाई के सवाल पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रिपोर्टर को कहा 'अपशब्द', वीडियो वायरल

Fox News के रिपोर्टर ने मुद्रास्फीति पर पूछा था सवाल जिसके जवाब में उन्होंने 'अपशब्द' कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2022 पर 11:18 AM
Joe Biden Video: महंगाई के सवाल पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रिपोर्टर को कहा 'अपशब्द', वीडियो वायरल
Joe Biden को लाइव माइक्रोफोन पर पत्रकार के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते पाया गया

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडेन (Joe Biden) सोमवार को व्हाइट हाउस (White House) के एक प्रेस कॉन्फेंस में फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर को 'अपशब्द' कहते कैमर में कैद हो गए। फॉक्‍स न्‍यूज के एक पत्रकार ने जैसे ही जो बाइडेन से महंगाई को लेकर सवाल पूछा तो वह भड़क गए और उसे कथित तौर पर गाली दे दी। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया है और दुनियाभर में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जो बाइडेन को सोमवार को लाइव माइक्रोफोन पर फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते पाया गया। बता दें कि अमेर‍िका मौजूदा समय में कोरोना महामारी (Covid-19 Pandemic) संकट के साथ-साथ मुद्रास्‍फीत‍ि दर के बढ़ने से र‍िकॉर्ड तोड़ महंगाई का भी सामना कर रहा है।

वैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति मीडिया के साथ अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बाइडेन भी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर पीटर डूसी (Peter Doocy) के लिए व्हाइट हाउस फोटो सेशन के दौरान माइक पर 'अपशब्दों' का इस्तेमाल किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें