Kazakhstan Plane Crash: रूस की मिसाइल ने मार गिराया अजरबैजान का विमान? 38 की मौत, हवाई जहाज की बॉडी पर मिले ऐसे निशान
दक्षिणी रूस में ड्रोन हमलों के तुरंत बाद ये दुर्घटना हुई। मीडिया हाउस ने बताया कि ड्रोन गतिविधि ने पिछले दिनों इलाके के एयरपोर्ट को बंद कर दिया था और विमान के फ्लाइट रूट के पाल वाले रूसी एयरपोर्ट को बुधवार सुबह बंद कर दिया गया था। जबकि रूसी एविएशन वॉचडॉग ने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि पायलट ने एक पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया था
Kazakhstan Plane Crash: रूस की मिसाइल ने मार गिराया अजरबैजान का विमान! हवाई जहाज की बॉडी पर मिले निशान
अजरबैजान एयरलाइन का विमान बुधवार को दक्षिण-पश्चिमी कजाकिस्तान में क्रैश हुआ था, जिसमें कम से कम 38 यात्रियों की मोत गई। अब इस हादसे को लेकर इंटरनेशनल रिपोर्ट्स में बेहद ही चौंकाने वाले दावा किया गया है कि इस विमान को शायद रूस की सतह से हवा में मार करने वाली एक मिसाइल मार गिराया गया हो। जबकि रूसी एविएशन वॉचडॉग ने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि पायलट ने एक पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया था, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि विमान समुद्र पार क्यों कर गया था।
CNN के मुताबिक, दक्षिणी रूस में ड्रोन हमलों के तुरंत बाद ये दुर्घटना हुई। मीडिया हाउस ने बताया कि ड्रोन गतिविधि ने पिछले दिनों इलाके के एयरपोर्ट को बंद कर दिया था और विमान के फ्लाइट रूट के पाल वाले रूसी एयरपोर्ट को बुधवार सुबह बंद कर दिया गया था।
रूस के मिलिट्री एयर डिफेंस सिस्टम ने मारा विमान!
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यूके की एक एविएशन सिक्योरिटी फर्म, ऑस्प्रे फ़्लाइट सॉल्यूशंस की ओर से एयरलाइंस को दिए गए अलर्ट का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि फ्लाइट को "शायद रूस के मिलिट्री एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया गया था।"
फर्म के चीफ इंटेलिजेंस ऑफिसर मैट बोरी ने एक इंटरव्यू में कहा, "मलबे का वीडियो और दक्षिण-पश्चिम रूस में एयर स्पेस के सुरक्षा वातावरण के आसपास की परिस्थितियों से यह संकेत मिलता है कि विमान किसी तरह की एंटीएयरक्राफ्ट फायर की चपेट में आ गया था।"
रूस के इंडिपेंडेंट मीडिया आउटलेट Meduza के अनुसार, विमान के फुटेज में विमान के पिछले हिस्से पर सतह से हवा में मार करने वाली एक बड़ी मिसाइल के असर के निशान दिखाई दे रहे हैं।
विमान पर मिसाइल हिट जितना बड़ा छेद दिखा
कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, विमान में कथित तौर पर कुछ ऐसा ही बड़ा से छेद दिखाई दिया है, जैसा कि सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से गिराए गए सैन्य और नागरिक विमानों की कई तस्वीरों और वीडियो में दिखने को मिला है।
रूस के स्टेट मीडिया RIA नोवोस्ती के अनुसार, गुरुवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि जांच से पहले विमान दुर्घटना के कारण के बारे में अनुमान लगाना गलत होगा।
विमान बनाने वाली ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर ने एक बयान में कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और "हम संबंधित अधिकारियों का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।"
जिंदा बचे लोग जले हुए विमान से बाहर निकले
कंपनी ने कहा कि अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट J2-8243 अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या के ग्रोज़नी जा रही थी, इससे पहले उसने अक्टाऊ से लगभग 3 किलोमीटर (1.8 मील) दूर इमरजेंसी लैंडिंग की।
दुर्घटनास्थल के फुटेज में उस पल को कैद किया गया, जब घबराए हुए जिंदा बचे लोग जले हुए विमान से बाहर निकले। कज़ाख अधिकारियों ने पहले कहा था कि बचे हुए सभी लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है।
बोज़ुम्बायेव ने कहा, "शव खराब हालत में हैं, ज्यादातर जले हुए हैं, सभी इकट्ठा कर लिए गए हैं। अब उन्हें मुर्दाघर रखा गया है और इनकी पहचान की जा रही है।"
बोज़ुम्बायेव के अनुसार, केवल एक ही जिंदा बचा है, जिसकी पहचान नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "वह बेहोश है, उसके पास कोई दस्तावेज नहीं है और वह अस्पताल में है।"