‘भारत को लौटा दो कोहिनूर’, भारतीय मूल की पत्रकार ने ब्रिटेन में यह मांग करके फिर छेड़ी बहस

Return Kohinoor to India : भले ही बकिंघम पैलेस की तरफ से कहा जा चुका है कि किंग चार्ल्स की ताजपोशी के दौरान क्वीन कोहिनूर डायमंड से जड़ा ताज नहीं पहनेंगी, लेकिन यह बहस फिर से छिड़ गई है कि क्या भारत से लाए गए कोहिनूर को उसे लौटा देना चाहिए। इन दिनों यूके के ब्रेकफास्ट शो पर हुई बहस खासी वायरल हो रही है

अपडेटेड Feb 21, 2023 पर 8:48 AM
Kohinoor diamond : भारतीय मूल की पत्रकार ने इस वायरल क्लिप को शेयर करते हुए कहा कि कोहिनूर हीरा भारतीय मिट्टी से जुड़ा हुआ था। यह अंग्रेजों को उनके काले क्रूरता से भरे औपनिवेशिक इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है

Return Kohinoor to India : जैसे-जैसे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (King Charles) की ताजपोशी (6 मई) का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे यह सवाल उठ रहा है कि क्या क्वीन कंसर्ट कैमिला (Queen Consort Camilla) कोहिनूर डायमंड से जड़े क्राउन को पहनेंगी। भले ही बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) ने हाल में स्पष्ट किया कि वह विवादित हीरे को नहीं पहनेंगी, लेकिन यह बहस फिर से छिड़ गई है कि क्या भारत से लाए गए कोहिनूर को उसे लौटा देना चाहिए। इन दिनों यूके के ब्रेकफास्ट शो पर हुई बहस खासी वायरल हो रही है। इसमें जीबी न्यूज पर राइटर और ब्रोडकास्टर एम्मा वेब दलील दे रही हैं कि हीरे का मालिकाना हक विवादित है, वहीं एक साथी ब्रोडकास्टर नरिंदर कौर ने पलटवार करते हुए कहा कि “आप इतिहास नहीं जानती हैं।”

यह रक्तपात का प्रतीक है

वेब ने पूछा, “शासक तो लाहौर का भी शासक था, तो क्या पाकिस्तान भी इस पर दावा करने जा रहा है? उन्होंने इसे फारसी साम्राज्य से चुराया था। फारसी साम्राज्य ने मुगलों पर आक्रमण किया था, इसलिए यह एक विवादित वस्तु है।”


British Crown Jewels: किंग चार्ल्स के लिए महारानी एलिजाबेथ छोड़ गईं बड़ा खजाना, तस्वीरों में देखें ब्रिटिश क्राउन ज्वेल्स

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कौर ने कहा, “तुम इतिहास नहीं जानती हो। यह उपनिवेशवाद और रक्तपात का प्रतिनिधित्व करता है। इसे वापस भारत को लौटा दो। मुझे समझ नहीं आता कि भारत से एक भारतीय बच्चे को इसे देखने और इसके लिए भुगतान करने के लिए ब्रिटेन क्यों जाना पड़ता है।”

संयुक्त राष्ट्र अपने खजाने को फिर हासिल करने का देता है अधिकार

कौर ने इस वायरल क्लिप को शेयर करते हुए कहा, “कोहिनूर हीरा भारतीय मिट्टी से जुड़ा हुआ था। यह अंग्रेजों को उनके काले क्रूरता से भरे औपनिवेशिक इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है। औपनिवेशीकरण से लाभ उठाना जारी रखने का कोई मतलब नहीं है। संयुक्त राष्ट्र अपने खजाने को पुनः प्राप्त करने के लिए किसी भी देश के अधिकार को मान्यता देता है।”

इस क्लिप को इंटरनेट यूजर्स से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।