Return Kohinoor to India : जैसे-जैसे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (King Charles) की ताजपोशी (6 मई) का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे यह सवाल उठ रहा है कि क्या क्वीन कंसर्ट कैमिला (Queen Consort Camilla) कोहिनूर डायमंड से जड़े क्राउन को पहनेंगी। भले ही बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) ने हाल में स्पष्ट किया कि वह विवादित हीरे को नहीं पहनेंगी, लेकिन यह बहस फिर से छिड़ गई है कि क्या भारत से लाए गए कोहिनूर को उसे लौटा देना चाहिए। इन दिनों यूके के ब्रेकफास्ट शो पर हुई बहस खासी वायरल हो रही है। इसमें जीबी न्यूज पर राइटर और ब्रोडकास्टर एम्मा वेब दलील दे रही हैं कि हीरे का मालिकाना हक विवादित है, वहीं एक साथी ब्रोडकास्टर नरिंदर कौर ने पलटवार करते हुए कहा कि “आप इतिहास नहीं जानती हैं।”
