कुवैत ने PM मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर' से नवाजा

PM Modi in Kuwait: पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जो 43 सालों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है। उन्होंने कुवैती अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ बातचीत की और शनिवार को क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-सबा से भी मुलाकात की

अपडेटेड Dec 22, 2024 पर 4:40 PM
Story continues below Advertisement
कुवैत ने PM मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर' से नवाजा

कुवैती अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा की ओर से बायन पैलेस में आज आयोजित एक समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'मुबारक अल-कबीर ऑर्डर' से सम्मानित किया गया। 'द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर' पारंपरिक रूप से मित्रता के संकेत के तौर पर राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी संप्रभुओं और शाही परिवारों के सदस्यों को दिया जाता है।

पीएम मोदी अब तक 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल कर चुके हैं। वह अब उस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश और ब्रिटेन के शाही राजा चार्ल्स-III का नाम शामिल है, जो सभी इस पुरस्कार को हासिल कर चुके हैं।

पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जो 43 सालों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।


उन्होंने कुवैती अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ बातचीत की और शनिवार को क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-सबा से भी मुलाकात की।

उन्होंने वहां रहने वाले भारतीय प्रवासी सदस्यों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लिया।

अमीर से क्या हुई PM मोदी की बातचीत

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ रविवार को व्यापक वार्ता की, जिसमें खासतौर से व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में भारत-कुवैत संबंधों को नयी गति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे थे। वह कुवैत के अमीर के निमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं। यह पिछले 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

इससे पहले, 1981 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के युवराज (क्राउन प्रिंस) शेख सबा अल-खालिद अल-सबा से भी मुलाकात करेंगे।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि वार्ता में रक्षा और व्यापार सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Rojgar Mela: देश के युवाओं कौ नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी 71000 लोगों को देंगे नियुक्ति पत्र

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।