Get App

कुवैत ने PM मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर' से नवाजा

PM Modi in Kuwait: पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जो 43 सालों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है। उन्होंने कुवैती अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ बातचीत की और शनिवार को क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-सबा से भी मुलाकात की

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2024 पर 4:40 PM
कुवैत ने PM मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर' से नवाजा
कुवैत ने PM मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर' से नवाजा

कुवैती अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा की ओर से बायन पैलेस में आज आयोजित एक समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'मुबारक अल-कबीर ऑर्डर' से सम्मानित किया गया। 'द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर' पारंपरिक रूप से मित्रता के संकेत के तौर पर राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी संप्रभुओं और शाही परिवारों के सदस्यों को दिया जाता है।

पीएम मोदी अब तक 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल कर चुके हैं। वह अब उस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश और ब्रिटेन के शाही राजा चार्ल्स-III का नाम शामिल है, जो सभी इस पुरस्कार को हासिल कर चुके हैं।

पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जो 43 सालों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

उन्होंने कुवैती अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ बातचीत की और शनिवार को क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-सबा से भी मुलाकात की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें