Libya Flood: उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया बाढ़ की मार झेल रहा है। अब तक बाढ़ की वजह से करीब 5300 लोगों की मौत हो चुकी है। 10,000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। डेरना शहर का एक चौथाई हिस्सा तबाह हो चुका है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसायटीज के लीबिया के दूत टैमर रमदान ने कहा कि 10,000 से ज्यादा लोग लापता हैं। भूमध्यसागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ ने पूर्वी लीबिया के कई शहरों में तबाही मचाई। लेकिन सबसे ज्यादा तबाही डेरना में हुई। जहां भारी बारिश और बाढ़ के चलते बांध टूट गए। पानी की तेज धारा लोगों को बहाकर ले गई।