Elizabeth Truss ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। वह कंजरवेटिव पार्टी की भी नेता बनेंगी। नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान 5 सितंबर को हो जाएगा। अपने प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक की तरह वह परंपरावादी टोरी (Conventional Tory) है। कॉलेज में लिबरल डेमोक्रेटिक मेंबर के रूप में उन्होंने 1994 में पार्टी के सम्मेलन को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने राजतंत्र को खत्म करने पर जोर दिया था।
