Barack Obama को नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री के लिए मिला Emmy अवार्ड

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज (Netflix documentary series) ‘ऑवर ग्रेड नेशनल पार्क्स’ का वर्णन करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है

अपडेटेड Sep 04, 2022 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
बराक ओबामा, पूर्व राष्ट्रपति, अमेरिका

Barack Obama wins Emmy : हॉलीवुड के नए नवेले स्टार और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक ऐमी पुरस्कार हासिल हुआ है। टेलीविजन एकेडमी ने शनिवार को ऐलान करते हुए कहा कि उन्हें नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज (Netflix documentary series) ‘ऑवर ग्रेड नेशनल पार्क्स’ का वर्णन करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

दो ग्रैमी भी जीत चुके हैं ओबामा

ओबामा दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं। उन्हें अपनी मेमोरीज "The Audacity of Hope" और "Dreams from My Father" के ऑडियो वर्जन के लिए दो ग्रैमी अवार्ड्स (Grammy Awards) भी जीत चुके हैं। इस तरह, उन्हें प्रतिष्ठित EGOT को पूरा करने के लिए एक ऑस्कर और टोनी जीतने की ही जरूरत है।


कैंसर से 10 महीने में कैसे उबरीं Nithin Kamath की वाइफ? Zerodha के सीईओ ने बताई पूरी कहानी

सिर्फ 17 लोगों को मिला है EGOT

एक Entertainment Weekly tracker के मुताबिक, अभी तक EGOT को सिर्फ 17 लोग हासिल कर चुके हैं। इनमें Mel Brooks, Whoopie Goldberg, Audrey Hepburn और Jennifer Hudson शामिल हैं। सबसे हाल में हडसन ने इसे हासिल किया था।

इसके अलावा, एक अन्य राष्ट्रपति Dwight D. Eisenhower को 1956 में एमी अवार्ड हासिल हुआ था।

राष्ट्रपति से हटने के बाद क्या कर रहे हैं ओबामा

2017 में राष्ट्रपति पद से हटने के बाद, ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल दोनों ने बेस्ट सेलिंग मेमोरीज लिखी हैं। इसके अलावा उनका एक नॉन प्रॉफिट फाउंडेशन है, जिसने एक प्रोडक्शन कंपनी स्थापित की है। इस कंपनी ने नेटफ्लिक्स के साथ एक बड़ी डील की है। यह करोड़ों डॉलर की डील बताई जाती है।

मंदी की कोई आशंका नहीं, डबल डिजिट में बनी रहेगी GDP ग्रोथ : Nirmala Sitharaman

स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए उनकी कंपनी की पहली डॉक्यूमेंट्री "American Factory" को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए ऑस्कर मिला था और डायरेक्शन के लिए ऐमी मिला था। हालांकि, ये पुरस्कार फिल्ममेकर्स को मिले थे, ओबामा को नहीं।

ओबामा के बाद राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) अपने रियल्टी कॉम्पिटीशन शो "The Apprentice" के लिए ऐमी हासिल नहीं कर सके थे। हालांकि वह दो बार नॉमिनेट हुए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।