मालदीव सरकार (Maldives Government) ने अपनी मंत्री मरियम शिउना (Maldives Minister Mariyam Shiuna) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप (PM Modi Lakshadweep visit) जाने की तस्वीरों को लेकर मालदीव की मंत्री शिउना ने आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद भारत ने मालदीव सरकार से आधिकारिक तौर पर इस बयान को लेकर आपत्ति जताई है। अब मालदीव की तरफ से सफाई आई है। मालदीव की सरकार ने रविवार को कहा कि यह मंत्री का व्यक्तिगत बयान है। ये मालदीव सरकार के विचारों को नहीं दर्शाता है।
