लगभग दो साल तक पूरी दुनिया को अपनी जद में रखने वाली महामारी कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है कि एक और खतरनाक वायरस ने दुनिया में दस्तक दे दी है। कहा जा रहा है कि यह वायरस बेहद ही खतरनाक है। यहां तक कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। हैरानी वाली बात ये है कि यह वायरस भी चमगादड़ों से ही फैल रहा है।
चमगादड़ों से फैल रहा जानलेवा वायरस
चमगादड़ से फैलने वाले इस वायरस का नाम मारबर्ग है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इस वायरस की चपेट में आने के बाद 88 फीसदी तक मौत के आसार हैं। इसके अलावा कोविड की तरह से ही इस वायरस के संक्रमण में आने पर मरीज को क्वारंटाइन करना पड़ जाता है। चमगादड़ से फैलने वाले कोरोना वायरस के बाद अब मारबर्ग वायरस भी लोगों को डरा रहा है। WHO इस वायरस को लेकर चेतावनी जारी कर चुका है।
अफ्रीका में मिला ये वायरस
मारबर्ग वायरस के केस अफ्रीका के गिनी में पाया गया है। ये लोगों को काफी तेजी से प्रभावित कर रहा है। यहां तक कि WHO ने भी इसे लेकर चेतावनी जारी की है। इस वायरस के लक्षण काफी हद तक इबोला से मिलते हैं। बता दें कि इबोला और कोरोना जैसे वायरस भी चमगादड़ों से ही फैले थे।
क्या है इस वायरस का लक्षण
मारबर्ग नाम का यह वायरस काफी खतरनाक बताया जा रहा है। इस वायरस के लक्षणों में दस्त, तेज बुखार, खून की उल्टी, और सिरदर्द जैसे लक्षण शामिल हैं। वहीं इससे प्रभावित व्यक्ति के मल-मूत्र और नाक से साथ मसूड़ों से खून का रिसाव भी होता है। WHO के मुताबिक यह वायरस फ्रूट बैट्स से इंसानों में फैलता है। अब तक इस वायरस की वजह से 9 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही इस वायरस का न ही अभी तक कोई ट्रीटमेंट पता लग पाया है और न ही कोई वैक्सीन बनी है।