लगभग दो साल तक पूरी दुनिया को अपनी जद में रखने वाली महामारी कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है कि एक और खतरनाक वायरस ने दुनिया में दस्तक दे दी है। कहा जा रहा है कि यह वायरस बेहद ही खतरनाक है। यहां तक कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। हैरानी वाली बात ये है कि यह वायरस भी चमगादड़ों से ही फैल रहा है।
