Martina Navratilova: गले और ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा, 12 साल बाद दूसरी बार हुई ये बीमारी

Martina Navratilova: विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के इतिहास की सबसे महान खिलाड़ी 66 साल की इस अमेरिकी दिग्गज को साल 2010 में भी ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, लेकिन तब वह कुछ ही महीनों में ठीक हो गई थीं। 18 बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नवरातिलोवा इस महीने के अंत में अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपना इलाज शुरू करवाएंगी

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 10:32 AM
Martina Navratilova: टेनिस स्टार ने जोर देकर कहा कि वह इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हैं

महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक मार्टिना नवरातिलोवा (Martina Navratilova) फिर से कैंसर की चपेट में आ गई हैं। नवरातिलोवा को गले और ब्रेस्ट कैंसर (Throat and breast Cancer) का पता चला है। विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के इतिहास की सबसे महान खिलाड़ी 66 साल की इस अमेरिकी दिग्गज को साल 2010 में भी ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, लेकिन तब वह कुछ ही महीनों में ठीक हो गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, तब उन्होंने 6 महीने के अंदर ही कैंसर को मात दे थी। इस बार मार्टिना को कैंसर का डबल झटका लगा है। इस बार उन्हें गले और ब्रेस्ट में कैंसर है, जो पहले स्टेज में है।

18 बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नवरातिलोवा इस महीने के अंत में अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपना इलाज शुरू करवाएंगी। टेनिस स्टार ने जोर देकर कहा कि वह इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हैं। बता दें कि मार्टिना 18 बार की ग्रैंड स्लैम सिंगल चैंपियन और इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम की सदस्य रह चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि वे इस बीमारी से लड़ेंगी और ठीक होने की उम्मीद कर रही हैं। नवरातिलोवा ने एक बयान में कहा, ‘यह बीमारी गंभीर है लेकिन फिर भी इसे ठीक किया जा सकता है और मैं एक बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रही हूं।’


नवरातिलोवा को आगामी ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए एक चैनल की कमेंट्री टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उनके अब वर्चुअली रूप से ही इससे जुड़ने की उम्मीद है। एक बयान में कहा गया है, 'मार्टिना नवरातिलोवा को पहले चरण के गले के कैंसर का पता चला है। पूर्वानुमान अच्छा है और मार्टिना इस महीने अपना इलाज शुरू कर देंगी। कैंसर का प्रकार HPV है और यह स्पेशल ट्रीटमेंट लिए वास्तव में अच्छी तरह से प्रतिक्रिया करता है।'

ये भी पढ़ें- SuperBug से हर साल करोड़ों लोगों की हो सकती है मौत, स्टडी में हुआ खुलासा

मार्टिना नवरातिलोवा ने अपने करियर में रिकॉर्ड 18 महिला सिंग्लस ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने तीन ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो फ्रेंच ओपन, नौ बिम्बलडन ओपन और चार US ओपन के खिताब जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने महिला युगल में 31 और मिश्रित युगल में 10 टाइटल अपने नाम किए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।