क्रेडिट सुईस के 35,000 कर्मचारियों को एक झटके में नौकरी से निकालने की तैयारी में UBS

इस साल मार्च में क्रेडिट सुईस बैंक दिवालिया होने वाला था। लेकिन सरकारी दखल के बाद UBS ने इसे खरीद लिया। यह डील 3.5 अरब डॉलर में हुई थी। अधिग्रहण के बाद एक ही काम के लिए दो-दो लोग हो गए हैं जिसकी वजह से कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है

अपडेटेड Jul 29, 2023 पर 1:26 AM
Story continues below Advertisement
, UBS के चीफ एग्जीक्यूटिव Sergio Ermotti चाहते हैं कि छंटनी का काम जल्दी किया जाए

Credit Suisse Layoff: क्रेडिट सुईस के सैकड़ों कर्मचारियों की एक झटके में छुट्टी होने वाली है। स्विस वीकली HandelsZeitung के मुताबिक, UBS ने क्रेडिट सुईस के सैकड़ों बैंकर्स को नौकरी से निकालने का फैसला कर लिया है। इस साल मार्च में क्रेडिट सुईस बैंक दिवालिया होने वाला था। लेकिन सरकारी दखल के बाद UBS ने इसे खरीद लिया। यह डील 3.5 अरब डॉलर में हुई थी।

HandelsZeitung ने सूत्रों के मुताबिक कहा है, UBS के चीफ एग्जीक्यूटिव Sergio Ermotti चाहते हैं कि छंटनी का काम जल्दी किया जाए। उनका मानना है कि इस अधिग्रहण के बाद एक ही काम के लिए दो-दो लोग हैं इसलिए क्रेडिट सुईस के कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की जाएगी।

Amazon Layoff News: फ्रेश ग्रॉसरी स्टोर्स में छंटनी की मार, निकाले गए एंप्लॉयीज को मिलेंगे ये दो ऑप्शन


HandelsZeitung के मुताबिक, "ट्रांसफॉर्मेशन का काम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में क्रेडिट सुईस के सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है। इन बैंकर्स को एक साथ टर्मिनेशन नोटिस थमाया जाने वाला है।"

स्विस मीडिया के मुताबिक, UBS क्रेडिट सुईस के 30,000-35,000 कर्मचारियों को एक झटके में निकालने वाली है। पिछले साल के अंत में दोनों बैंकों के दुनियाभर के कर्मचारियों की संख्या मिलाकर 120,000 पहुंच गई थी। इनमें से 37,000 कर्मचारी स्विट्जरलैंड में थे। हालांकि इस मामले में AFP की तरफ से भेजी गई ईमेल का UBS ने कोई जवाब नहीं दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।