Layoff News: Microsoft में 10,000 एंप्लॉयीज की छंटनी, ग्राहकों की इन बदलती जरूरतों को बताया जिम्मेदार

Layoff News: छंटनी की आंच अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) तक पहुंच गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने मैक्रोइकोनॉमिक परिस्थितियों और ग्राहकों की बदलती पसंद के चलते 10 हजार कर्मियों की छंटनी का फैसला किया है। यह माइक्रोसॉफ्ट के वैश्विक वर्कफोर्स का करीब 5 फीसदी है। कंपनी ने यह जानकारी बुधवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 10:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Microsoft के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella) ने कहा कि कुछ सेक्शन में छंटनी की जा रही है लेकिन अहम रणनीतिक पदों पर हायरिंग जारी रहेगी।

Layoff News: छंटनी की आंच अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) तक पहुंच गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने मैक्रोइकोनॉमिक परिस्थितियों और ग्राहकों की बदलती पसंद के चलते 10 हजार कर्मियों की छंटनी का फैसला किया है। यह माइक्रोसॉफ्ट के वैश्विक वर्कफोर्स का करीब 5 फीसदी है। कंपनी ने यह जानकारी बुधवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है। कर्मियों को छंटनी की जानकारी दी चुकी है और कुछ एंप्लॉयीज को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी कहा है कि वह हार्डवेयर पोर्टफोलियो में बदलाव करेगी और किराए के अपने ऑफिसों की संख्या कम करेगी।

छंटनी के बावजूद अहम पदों पर जारी रहेगी हायरिंग

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella) ने एंप्लॉयीज को छंटनी की जानकारी दी और कुछ की छंटनी आज से होने लगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सेक्शन में छंटनी की जा रही है लेकिन अहम रणनीतिक पदों पर हायरिंग जारी रहेगी। नडेला ने एआई (आर्टिफिशिल इंटेलीजेंस) का इस्तेमाल करते हुए नए कंप्यूटर प्लेटफॉर्म बनाने की महत्ता पर जोर दिया है।

Layoff News: इस साल भी जारी है छंटनी का कोहराम, 15 दिनों में इन कंपनियों के एंप्लॉयीज पर चली तलवार


ग्राहकों की बदलती जरूरतों के चलते लिया फैसला

माइक्रोसॉफ्ट ने छंटनी के अहम कारणों में मैक्रोइकोनॉमिक परिस्थितियों के अलावा ग्राहकों की बदलती जरूरतों को भी जिम्मेदार बताया है। नडेला के मुताबिक महामारी के दौरान कस्टमर्स डिजिटिल टेक्नोलॉजी पर खर्च बढ़ा रहे थे लेकिन अब वे अपने डिजिटल खर्ज को कम सीमित कर रहे हैं। नडेला ने जो ई-मेल एंप्लॉयीज को भेजा है, उसके मुताबिक हर इंडस्ट्री और हर देश में ऑर्गेनाजेशन्स खर्च को लेकर सावधानी बरत रहे हैं क्योंकि मंदी की आशंका डरा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।