Layoff News: छंटनी की आंच अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) तक पहुंच गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने मैक्रोइकोनॉमिक परिस्थितियों और ग्राहकों की बदलती पसंद के चलते 10 हजार कर्मियों की छंटनी का फैसला किया है। यह माइक्रोसॉफ्ट के वैश्विक वर्कफोर्स का करीब 5 फीसदी है। कंपनी ने यह जानकारी बुधवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है। कर्मियों को छंटनी की जानकारी दी चुकी है और कुछ एंप्लॉयीज को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी कहा है कि वह हार्डवेयर पोर्टफोलियो में बदलाव करेगी और किराए के अपने ऑफिसों की संख्या कम करेगी।
