Miss World 2021 प्रतियोगिता कोरोना के चलते स्थगित, भारत की मानसा वाराणसी सहित 17 कंटेस्टेंट्स हुईं संक्रमित

मिस वर्ल्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर ये घोषणा की गई है

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement
मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 की विजेता बनकर उभरी थीं

Miss World 2021: कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दुनियाभर में चर्चित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को अस्थायी रूप से आयोजकों ने स्थगित कर दिया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालीं कई कंटेस्टेंट्स और स्टाफ सदस्य का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनमें भारत की मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) भी शामिल हैं, जिसके बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को फिलहाल टाल दिया गया है। मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 की विजेता बनकर उभरी थीं।

मिस वर्ल्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर ये घोषणा की गई है। मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन (Miss World organisers) ने कहा कि जिन 17 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, उनमें मानसा वाराणसी भी शामिल हैं। 23 साल की मानसा को मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का ताज पहनाया गया। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ। वह तेलंगाना की एक इंजीनियर हैं। फिलहाल वह पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Marriage Age: सभी धर्मों पर लागू होगा लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल करने वाला नया कानून, जानें पूरी डिटेल


आयोजनकर्ताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को अस्थाई रूप से अभी टाल दिया गया है। प्रतियोगिता को 90 दिनों के भीतर दोबारा प्यूर्टो रिको में रीशेड्यूल की जाएगी। यह फैसला मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में उपस्थित मेडिकल विशेषज्ञों और प्यूर्टो रिको स्वास्थ्य विभाग की बैठक के बाद लिया गया है।

बयान में आगे कहा गया है कि साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी लागू किए गए। सभी संक्रमित कंटेस्टेंट और स्टाफ सदस्य निगरानी में हैं। आयोजकों ने बताया कि मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रतिभाशाली महिलाएं समेत कुल 17 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें 7 जो आईसोलेशन में हैं उनको भी कोरोना होने की सूचना है। बयान में कहा गया है कि अन्य प्रतिभागियों के लिए जरूरी सुरक्षा मापदंड अपनाए जा रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

बता दें कि अभी हाल ही में 21 साल बाद भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया था। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के इस 70वें संस्करण का आयोजन इज़राइल के ईलात में किया गया था, जिसमें चंडीगढ़ की 21 वर्षीय हरनाज संधू ने जीत दर्ज की। इससे पहले भारत की ओर से अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने 1994 में और लारा दत्ता ने 2000 में यह ताज अपने नाम किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।