Miss World 2021: कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दुनियाभर में चर्चित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को अस्थायी रूप से आयोजकों ने स्थगित कर दिया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालीं कई कंटेस्टेंट्स और स्टाफ सदस्य का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनमें भारत की मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) भी शामिल हैं, जिसके बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को फिलहाल टाल दिया गया है। मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 की विजेता बनकर उभरी थीं।
