Get App

Monkeypox से समलैंगिक पुरुष ज्यादा संक्रमित, WHO को भरोसा-अफ्रीका के बाहर महामारी नहीं बनेगी यह बीमारी

नाइजीरिया में सोमवार को मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत हो गई, दुनिया भर में अभी तक इस वायरस 300 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 10:12 PM
Monkeypox से समलैंगिक पुरुष ज्यादा संक्रमित, WHO को भरोसा-अफ्रीका के बाहर महामारी नहीं बनेगी यह बीमारी
Monkeypox Virus के मामले अब अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर भी फैल रहे हैं

मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) के मामले अब अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर भी फैल रहे हैं। यूरोप, अमेरिका और लैटिन अमेरिकी देशों में भी अब इस वायरस के मामले मिले हैं, जहां अभी तक यह बीमारी कभी नहीं पहुंची थी। इस बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने सोमवार को कहा है कि उसे नहीं लगता यह बीमारी अफ्रीका के बाहर भी एक महामारी का रूप लेगी, लेकिन इसके बारे में अभी बहुत कुछ जानना बाकी है। मंकीपॉक्स बीमारी को स्मॉल पॉक्स यानी चेचक का ही एक रूप बताया जा रहा है।

WHO की डॉक्टर रोजमंड लुईस ने सोमवार को कहा कि अभी यह पक्का नहीं हुआ है कि अगर किसी संक्रमित व्यक्ति में बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखता है तो क्या वह भी इसे फैला सकता है। इसके अलावा भी इसके फैलने के तरीके को लेकर एक्सपर्ट कई सवालों के जवाब खोज रहे हैं।

एक व्यक्ति की मौत

दुनिया भर में अभी तक मंकीपॉक्स वायरस के 300 से अधिक संदिग्ध और पुष्टि वाले मामले मिल चुके हैं। अधिकतर मामले यूरोप में मिले हैं, जबकि अभी तक यह मामले मध्य और पश्चिम अफ्रीकी देशों में ही मिलते थे। नाइजीरिया में सोमवार को मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई, जो इस बीमारी से इस साल मरने वाला पहला व्यक्ति है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें